आरजेडी ने राज्यसभा के लिए अपना उम्मीदवार घोषित किया

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने प्रेमचंद्र गुप्ता और अमरेंद्र धारी सिंह को राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया है। इस बात की घोषणा गुरुवार सुबह राजद ने पटना में की। राजद के प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया। राजद की इस बाबत एकतरफा घोषणा चौकाने वाली है। ऐसा इसलिए है कि कांग्रेस लगातार अपने उम्मीदवार के लिए राजद पर दबाव बनाए हुए थी। खुद बिहार के कांग्रेस प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल ने पत्र लिखकर राजद को अपना वादा निभाने को कहा था। लेकिन कांग्रेस की तरफ से लगातार बन रहे दबाव के बाद भी राजद प्रमुख लालू यादव ने अपने खास लोगों को राज्यसभा भेजना का फैसला किया।

https://platform.twitter.com/widgets.js

शेयर बाजार खुलते ही धड़ाम, सेंसेक्स 1700 और निफ्टी 500 अंक लुढ़का

शेयर बाजार में लगातार गिरावट जारी है। शेयर बाजार खुलते ही सेंकेक्स में 1700 और निफ्टी में 500 अंकों की गिरावट दर्ज की गई है।

https://platform.twitter.com/widgets.js

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पीएफआई के अध्यक्ष और सेक्रेटरी को किया गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया के अध्यक्ष परवेज और सेक्रेटरी इलियास को कथित पीएफआई-शाहीन बाग लिंक के सिलसिले में गिरफ्तार किया है।

https://platform.twitter.com/widgets.js

दिल्ली पुलिस आज मीडिया को दिल्ली हिंसा पर ब्रीफ करेगी

https://platform.twitter.com/widgets.js

छत्तीसगढ़: सुकमा में डीआरजी जवान का शव मिला, जांच में जुटी पुलिस

https://platform.twitter.com/widgets.js

उत्तर प्रदेश: रेप पीड़ित नाबालिग की इलाज के दौरान मौत

https://platform.twitter.com/widgets.js

कोरोना वायरस को WHO ने घोषित किया महामारी, ट्रंप ने यूरोप से अमेरिका यात्रा पर 30 दिन की लगाई रोक

कोरोना वायरस से पूरी दुनिया में कोहराम मचा हुआ है। इस बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूरोप से अमेरिका की सभी यात्राओं पर 30 दिन के लिए बैन लगा दिया है। अमेरिका ने यह फैसला WHO द्वारा कोरोना वायरस को महामारी घोषित किए जाने के बाद लिया है। कोरोना को महामारी घोषित करते हुए WHO ने कहा कि इस वायरस से अब तक दुनिया भर में 4300 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है, इसलिए इसे महामारी किया गया है।

https://platform.twitter.com/widgets.js

Source With Thanks