एक महिला की तस्वीर जिसमें वो मुसलामानों के प्रति रूढ़िवादी धारणाओं के खिलाफ एक प्लेकार्ड लिए खड़ी है फ़ोटोशॉप कर शेयर की जा रही है |

इस फ़र्ज़ी तस्वीर में लिखा है कि हिन्दू और मुस्लिम कभी शांतिपूर्ण तरीके से नहीं रह सकते | यह तस्वीर वास्तव में मैरी वाशिंगटन विश्वविद्यालय यूनाइटेड स्टेट्स से है जिसपर साम्प्रदायिक शब्दों को जोड़ा गया है | इस तस्वीर को नीचे देखें |

बूम ने इस तस्वीर को ट्विटर पर भी पाया | एक यूज़र ने लिखा: “JAGO HINDU. झूठा सेक्यूलरिज्म, हिन्दू हिन्दू मुस्लिम झूठा भाईचारे के प्रपंच से बाहर निकलो। नही तो मरोगे हिन्दू। इस्लामी जिहाद।जेसे अफगानिस्तान,नापाकिस्तान,बंगलादेश,काश्मीर में मरे। इस्लाम हिन्दू/गेर मुस्लिम से कोई भाईचारा/सहानुभूति नहीं।”

फ़ैक्ट चेक इस तस्वीर पर जोड़ा गए शब्द साफ़ तौर पर जोड़े गए दिख रहे है | एक रिवर्स इमेज सर्च से पता चलता है कि यह 2012 की तस्वीर है | यह एक भेदभाव विरोधी कैंपेन: वन अगेंस्ट स्टीरियोटाइप्स था | इसे वर्जिनिया स्थित मैरी वाशिंगटन यूनिवर्सिटी में आयोजित किया गया था |

यह कैंपेन “द ब्यूटी ऑफ़ इस्लाम” पर डॉक्यूमेंट किया गया है | इस ब्लॉग पर लिखा है: “मार्च में मेरी यूनिवर्सिटी, मैरी वाशिंगटन यूनिवर्सिटी के इस्लामिक स्टूडेंट एसोसिएशन ने विरोध और जजिंग के ख़िलाफ़ एक कैंपेन आयोजित किया था |” वास्तविक तस्वीर नीचे देखि जा सकती है | वास्तविक प्लेकार्ड पर, “मैं एक मुसलमान हूँ पर अरब नहीं,” लिखा है | इसमें नीचे “डोंट स्टीरियोटाइप मी – UMW ISA कैंपेन” लिखा है |

https://hindi.boomlive.in/fake-news/edited-photo-of-woman-holding-a-placard-with-communal-claims-revived-10162